शोपियां के डीसी चरनदीप सिंह ने देर शाम जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का भरोसा दिया।