नगर के वार्ड तीन में स्थित प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर के पास बनाया जा रहा पार्क आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद है। पार्क के दरवाजे पर ताला लटका हुआ है जिस के कारण कोई भी इस के अंदर नहीं जा सकता है। पार्क बनाने और इस में बच्चों के लिए खेलकूद का समान लगाने के लिए 99 लाख रुपए की डीपीआर तैयार हुई थी। मंदिर जाने वाले पहाड़ी रास्ते को काट कर पार्क बनाने का काम हुआ। पार्क के चारों तरफ लोहे की जाली लगा इसे बंद कर दिया गया। पार्क के भीतर बच्चों के लिए झूले वगैरह भी लगाए गए लेकिन मौजूदा समय के दौरान वह किसी काम के नहीं है। पार्क में आने वाले लोगों के बैठने के लिए लगाई गई छतरी भी इंतजार में है।