रियासी जिला में भीख मांगने वाले भिखारियों पर प्रतिबंध लगेगा,इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वालों पर कारवाई होगी। वीरवार को मिनी सचिवालय से एक जागरूकता वाहन को जिला के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया गया। डीसी कुमार अभिषेक ने वाहन को रवाना किया। उन्होंने बताया कि सामाजिक संस्था प्रयास के जरिये ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी,जोकि भीख मांगते है,पहचान होने पर उन्हें शेल्टर होम में रखा जाएगा।