फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: विजयपुर में भाजपा सम्मेलन, 'हर घर स्वदेशी' अपनाने का लिया संकल्प

भाजपा ने रविवार को विधानसभा विजयपुर के अर्बन फॉर्म में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सम्मेलन हुआ। आत्मनिर्भर भारत के विचार पर केंद्रित इस सम्मेलन का उद्देश्य देशभर में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाना और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था।मुख्य अतिथि भाजपा जम्मू कश्मीर अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री सत पाल शर्मा थे उन्होंने हजारों की तादाद में आए कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा गढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल एक आर्थिक नीति नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय स्वाभिमान, स्वदेशी भावना और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें ‘हर घर स्वदेशी’ का संकल्प लेकर भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।इस मौके पर विजयपुर विधायक श्री चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत को भारत के राष्ट्रीय चरित्र का हिस्सा बना दिया है। आज भारत न केवल अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है, बल्कि दुनिया के लिए भरोसेमंद साझेदार बन चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें