रियासी में जारी रामलीला में मंगलवार रात को मंचित हुए रावण अंगद संवाद में रावण के सिपहसलार अंगद के पांव को उठाने में असफल रहे। राम का दूत बन कर अंगद जब लंका में आते है तो रावण के दरबार में वह उस में सिपहसलारों को पांव उठाने को कहते है। कहते है अगर उनके पांव कोई उठा लेगा तो वह हार मान लेंगे। रावण के सिपहसलार अंगद का पांव उठा पाने में असमर्थ होते है। दृश्य को काफी सराहा गया कलाकारों के अभिनय को काफी तारीफ मिली पूरा पंडाल जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा।