अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में पहले सर्टिफिकेट व बाद में मेडल पा आए हुए विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। शनिवार सुबह से ही कैंबल डंगा में स्थित स्वास्तिक रिजॉर्ट में रजिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी। तय समय के मुताबिक विधार्थी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे व कतारों में खड़े हो कर अपनी अपनी रजिस्ट्रेशन करवाई। जिला के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लगभग दो सौ चालीस विधार्थी कार्यक्रम में पहुंचे। निदेशक स्कूल एजुकेशन डॉक्टर नसीम जावेद चौधरी ने विद्यार्थियों के गले में मेडल पहनाए उन के साथ संयुक्त निदेशक मुश्ताक अहमद तथा डिप्टी निदेशक शिवाली सेठी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई स्कूलों के शिक्षक भी कार्यक्रम में अपने स्कूलों के विद्यार्थियों साथ आए।