माता पिंगला देवी अखंड ज्योति कमेटी द्वारा आज रामनगर कस्बे में माता पिंगला देवी जी की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से विधायक डॉ सुनील भारद्वाज शामिल हुए, रामनगर घास मंडी से आरंभ हुई शोभा यात्रा समूचे कस्बे की परिक्रमा करने के बाद वापिस घास मंडी में पहुंचकर संपन्न हुई।एसडीपीओ रामनगर मिर्जा सुल्तान भी माता पिंगला देवी जी की शोभा यात्रा में शामिल हुए।