बांदीपोरा के अरागाम गांव में ‘बुक विलेज’ पहल के तहत घरों को मिनी लाइब्रेरी में बदलकर पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। एनजीओ और प्रशासन की इस पहल से विशेषकर आदिवासी समुदाय में किताबों तक पहुंच बढ़ी है और बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित हो रही है।