फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandipora: तीसरे दिन भी नहीं मिला 10 वर्षीय बच्चा, प्रदर्शन कर बोले ग्रामीण- कहां हैं विशेषज्ञ रेस्क्यू टीमें?

Nikita Gupta Updated Wed, 08 Jul 2026 05:17 PM IST

बांदीपोरा जिले के तुलैल क्षेत्र में किशनगंगा नदी में बहकर लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे बाबर बशीर शेख की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। इस बीच स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि मौके पर प्रशिक्षित और आधुनिक उपकरणों से लैस रेस्क्यू टीमें तैनात नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तेज बहाव के कारण कई कर्मी नदी में उतर नहीं पा रहे हैं और स्थानीय स्वयंसेवकों को तलाश अभियान में मदद करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल विशेषज्ञ गोताखोरों और आवश्यक उपकरणों से लैस रेस्क्यू टीम भेजने की मांग की, ताकि खोज अभियान में तेजी लाई जा सके। वहीं, लापता बच्चे के परिवार का तीन दिनों से इंतजार जारी है और अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें