लेह में आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स का छठा संस्करण शून्य अपशिष्ट (जीरो वेस्ट) आयोजन रहा। नगर समिति लेह, जीरो वेस्ट लद्दाख और नाविकृ इको फाउंडेशन के सहयोग से खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्थापित फूड कोर्ट को प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र बनाया गया, जहां एकल-उपयोग प्लास्टिक वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध था और केवल पुन: उपयोग योग्य वस्तुओं की ही अनुमति दी गई थी। कड़ी सर्दियों की परिस्थितियों के बावजूद, विक्रेताओं ने हजारों लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने स्टॉल लगाए और इस वर्ष के खेलो इंडिया विंटर गेम्स की थीम “स्वच्छ खेल, स्वच्छ लद्दाख” के अनुरूप फूड कोर्ट क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखा।