पीएम नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को जम्मू दौरे पर आ रहे हैं। इसके चलते शहरभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिन में सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा बलों और पुलिस जवानों के हवाले रही। एमएएम स्टेडियम के बाहर भी तारों से कवर करने के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। इसी तरह तवी पुलों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अतिरिक्त बंकर भी बनाए गए हैं। यहां पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा तवी पुल, डोगरा चौक, बेलीचराना, सतवारी, कुंजवानी, नरवाल, सिटी चौक, कैनाल हेड के अलावा अन्य जगहों में पुलिस ने विशेष नाके लगाए हैं। यहां पर वाहनों की चेकिंग के अलावा लोगों से पूछताछ की जा रही है।