इम्तियाज पर्राई ने हाजिन में विकास कार्य रोकने पर सौनवारी विधायक की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि विधायक का विकास रोकना गलत है और अगर दो दिन में क्लॉक टावर का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वह धरना देंगे। पर्राई ने साफ किया कि हाजिन की प्रगति किसी के राजनीतिक स्वार्थ के लिए रुकी नहीं रहनी चाहिए।