नेशनल कांफ्रेंस के अनंतनाग वेस्ट से विधायक अब्दुल मजीद लरमी ने सरकार द्वारा FAT स्कूलों का प्रशासन अपने हाथ में लेने के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों का प्रबंधन खत्म हो चुका है, इसलिए नजदीकी सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को इसकी जिम्मेदारी सौंपना जरूरी था, ताकि हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो। इसके साथ ही उन्होंने क्वाजीगुंड-पंजारथ सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए कहा कि विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और उन्हें किसी भी हाल में रोका नहीं जाएगा।