फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय सैन्य-नागरिक संलयन कैप्सूल 2025 आज कारू सैन्य स्टेशन में संपन्न हुआ, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, ग्रामीण विकास, पर्यटन, लोक प्रशासन और सेना सहित विविध क्षेत्रों में सहयोग को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। सेना के अधिकारियों ने सैन्य-नागरिक संलयन कैप्सूल की संरचना की रूपरेखा प्रस्तुत की और इस बात पर प्रकाश डाला कि इस आयोजन को महत्वपूर्ण रणनीतिक चर्चाओं के लिए कैसे डिज़ाइन किया गया था। सत्र पूर्वी लद्दाख में रिवर्स माइग्रेशन और सीमावर्ती गाँवों की स्थापना पर केंद्रित था।