फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: श्रीनगर कॉटन फैक्टरी में लगी आग, आग पर काबू पाने में जुटी टीमें

Nikita Gupta Updated Fri, 27 Feb 2026 01:08 PM IST

बांदीपोरा जिले के मुख्य बाजार में सुबह-सुबह भीषण आग लगने से लगभग 14 दुकानें जलकर राख हो गईं। वहीं श्रीनगर में एक कॉटन प्रोसेसिंग फैक्टरी में आग लग गई। इससे फैक्टरी को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों ही घटनाओं ने स्थानीय कारोबारियों और निवासियों में दहशत पैदा कर दी। बांदीपोरा में आग एक तीन मंजिला व्यावसायिक परिसर में भड़की और दुकानों में तेजी से फैल गई। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सामान बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन आग की तीव्रता के कारण काफी नुकसान हो गया। दमकल विभाग ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। माैके पर अतिरिक्त फायर टेंडर तैनात कर दिए गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करोड़ों रुपये मूल्य के सामान का नुकसान होने का अंदेशा है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में झ़ुलझने से किसी की जान नहीं गई। दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें