जिला कठुआ के राजबाग में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां स्कूली गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। दोनों घायलों को इलाज के जिला अस्पताल ले जाया गया है। यहां उनका उपचार जारी है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।