गुरेज के चोरवन इलाके में स्थानीय घोड़ा मालिकों और मजदूरों ने रक्षा चौकियों तक सामान पहुंचाने की मौजूदा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटती परिवहन दरों और सरकारी घोड़ों के इस्तेमाल से रोजगार प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की।