नशे को मिलकर मार भगाओ, अपनी संस्कृति और विरासत को बचाओ। अब तो बस एक सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना... आदि नारों के साथ राजोरी में स्कूल बच्चों ने रैली निकाली। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डीसी राजोरी ने डीसी कार्यालय परिसर से पीडब्ल्यूडी डाक बंगला राजोरी तक एक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।