आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर श्रीनगर के सचिवालय में आयोजित स्वंतत्रता दिवस समारोह में 144 वीं बटालियन सीआरपीएफ के जवान हवलदार संदीप कुमार यादव द्वारा लिखित पुस्तक 'सीक्रेट क्लास' का मौजूद न्यायाधीशों ने विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 1837 में स्थापित किये गए ऐतिहासिक 'बरेली कॉलेज' के स्वंत्रता संग्राम में योगदान और क्रांतिकारियों के बारे लिखी गई है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में कॉलेज की महती भूमिका के बारे में जानकारी दी गई है। 'सीक्रेट क्लास' का लोकार्पण श्रीनगर में कार्यरत वरिष्ठ न्यायाधीशों डी एस माहरा, (सदस्य जे/एचओडी), एम एस लतीफ, (सदस्य, जे), प्रशांत कुमार (सदस्य, ए) के साथ ही सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अरविंद कुमार राय और दिवाकर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने किया। न्यायधीशों ने कहा कि जवान संदीप कुमार यादव द्वारा लिखित इस पुस्तक को हर जवान को पढ़ कर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस पुस्तक को बिक्री के लिए कैंटीन में भी रखनी चाहिए। लेखक हवलदार संदीप ने बताया कि यह उनके द्वारा लिखित नौवीं किताब है।