प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। राजोरी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए नशे के खिलाफ अभियान में भागीदारी का संकल्प लिया।