ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की 114वीं जयंती के अवसर पर राजौरी जिला प्रशासन, भारतीय सेना और ‘माई भारत’ ने झांगर में जागरूकता एवं पंजीकरण कैंप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों और युवाओं को विभिन्न योजनाओं, अवसरों और जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी दी गई, साथ ही ब्रिगेडियर उस्मान के योगदान को याद किया गया।