जिला राजोरी के नौशेरा में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में एडीसी नौशेरा और समाज कल्याण विभाग के जिला अधिकारी राजोरी ने भी नशा मुक्ति अभियान पर अपने विचार व्यक्त किए और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।