फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri: राजोरी में दरहाली पुल के पास मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राजोरी जिले के दरहाली पुल के समीप नदी किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खवास निवासी मोहम्मद अयूब पुत्र गुलाम हुसैन के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जीएमसी राजौरी में पोस्टमार्टम कराया। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मोहम्मद अयूब मजदूरी के लिए श्रीनगर गया था और पिछले तीन दिनों से उसका मोबाइल फोन बंद था। शव मिलने के बाद परिवार ने निष्पक्ष और जल्द जांच की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें