राजोरी के दस्सल स्थित सेवा भारती द्वारा संचालित दक्ष बॉयज हॉस्टल में 8वां वार्षिक दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग, संगीत और प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी अतिथियों ने सराहना करते हुए सेवा भारती के शिक्षा और संस्कार कार्यों की प्रशंसा की।