राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी। श्रीनगर के समापन कार्यक्रम में 23 विपक्षी पार्टी के अध्यक्षों को न्योता भेजा गया है। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ट नेता, कांग्रेस के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, शिवसेना नेता संजय राउत सहित कई विपक्षी नेता प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे।वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के कश्मीर पहुचंने से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, कश्मीर में राहुल गांधी को खतरा हो सकता है।