हीरानगर सब डिवीजन में गुरुवार सुबह हुई बारिश से सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों की फसलों को और नुकसान पहुंचा। खेतों में बर्बाद फसल देखकर कई किसान भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू छलक आए। किसानों ने सरकार से फसल के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।