फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua: लखनपुर में अमरनाथ यात्रियों का भव्य स्वागत, डीसी कठुआ ने दिखाई हरी झंडी

लखनपुर प्रवेश द्वार पर जिला इंतजामिया कठुआ की ओर से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को फूलमालाएं पहनाकर और हरियाली भेंट कर उनका सम्मान किया गया। मौके पर डीसी कठुआ रजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया। इस अवसर पर लखनपुर व्यापार मंडल के प्रधान सन्नी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद और मंगलमय होने की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें