कठुआ में होलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत वैकल्पिक कृषि प्रणाली पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया। डीसी राजेश शर्मा ने किसानों को खेती में विविधता अपनाने, टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और आय बढ़ाने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।