कठुआ में कृषि उत्पादन विभाग द्वारा 'खेत बचाओ अभियान' का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को टिकाऊ खेती, मिट्टी की सेहत और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कृषि सचिव नीटू गुप्ता और डीसी कठुआ राजेश शर्मा सहित अधिकारियों, वैज्ञानिकों और किसानों ने भाग लिया तथा भूमि संरक्षण पर जोर दिया गया।