कठुआ में शारदीय नवरात्र के दौरान श्री राम नाटक सभा की ओर से भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शहर के विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। रामलीला में सीता स्वयंवर के बाद श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग के उपरांत निकाली गई इस पारंपरिक शोभायात्रा में भक्तों का उत्साह देखने को मिला।