फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अब दुर्गम क्षेत्रों में भी आसानी से पहुंचेगी वैक्सीन, ड्रोन से वैक्सीन पहुंचाने का ट्रायल सफल

Sat, 27 Nov 2021 08:40 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डस्क अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में ड्रोन से कोरोना वैक्सीन पहुंचने का ट्रायल सफल रहा। इसके बाद इसे सभी जिलों में लागू करवाने की कवायद की जा रही है।। जम्मू कश्मीर के दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग को मजबूत बनाते हुए ड्रोन से वैक्सीन और दवाएं पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। इसका ट्रायल पीएमओ में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में शनिवार को सीएसआईआर- इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंटिग्रेटेड मेडिसिन जम्मू से सरकारी एसडीएच मढ़ तक ड्रोन से किया गया। ट्रायल के सफल होने के बाद सभी जिला प्रशासनों से उन क्षेत्रों की सूची मांगी गई है जिसमें ड्रोन से वैक्सीन भेजने की संभावनाएं हों। बता दे कि जम्मू कश्मीर में डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजोरी, रियासी, पुंछ, कुपवाड़ा, अनंतनाग जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में वैक्सीन पहुंचाना अब आसान होगा। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें