स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम एक ट्रक भीड़ को रौंदते हुए एक डिपार्टमेंट स्टोर में घुस गया। स्वीडन के पीएम स्टीफन लोफवेन ने इसे साफ तौर पर आतंकी हमला करार दिया है। हमला जिस जगह पर हुआ वहां से भारतीय दूतावास महज 200 मीटर की दूरी पर है। भारतीय दूतावास के मुताबिक सभी भारतीय सुरक्षित हैं।