कानपुर में एक एटीएम के बाहर कतार में लगी कुछ महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी के यूको बैंक के बाहर लाइन में लगी तीन-चार औरतों ने आगे बढ़ रही एक महिला की पिटाई शुरू कर दी। इससे पहले कि लोग बीच-बचाव करते तब तक महिला पर इतने लात-घूसे बरस चुके थे कि वो अधमरी होकर जमीन पर गिर गई। बाद में पता चला कि मुन्नी नाम की पीड़ित महिला कई दिन से बैंक के चक्कर लगा रही थी, लेकिन हर बार उसका नंबर आने से पहले कैश खत्म हो जाता था।