फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से फेंका

Thu, 05 Jan 2017 07:14 PM IST
मदन बालियान, कुलदीप निषाद, अमर उजाला टीवी/ बागपत

बागपत में एक महिला को छेड़खानी का विरोध करने पर ट्रेन से नीचे फेंकने की वारदात सामने आई है। महिला पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर सहारनपुर से दिल्ली जा रही थी, इसी दौरान तीन-चार युवकों ने अहेड़ा हाल्ट के पास महिला से छेड़छाड़ की।महिला ने अपने साथ हो रही छेड़खानी का विरोध किया जिसपर मनचलों ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया और तो और महिला का मोबाइल भी छीन लिया। वहीं गंभीर रूप से घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है लेकिन पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने उसका सहीं ढंग से इलाज नहीं किया, सिर्फ मरहम पट्टी कर वहां से चले जाने का फरमान सुना दिया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें