फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के लिए नहीं रुकी गाड़ी तो पुलिस ने मार दी गोली!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला/ पटियाला Updated Tue, 29 Nov 2016 02:28 PM IST

पटियाला में नाभा जेल ब्रेक की घटना के बाद चैकिंग पर तैनात पुलिस ने शक की बिनाह पर एक महिला को अपनी गोली का निशाना बना दिया। गोली लगने से महिला की मौत हो गई। ये घटना उस वक्त हुई जब जेल ब्रेक के बाद पटियाला की सीमा से सटे इलाके में कार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पटियाला-गुल्हा चीका मार्ग पर एक कार स्पीड में जा रही थी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की। इसी बीच पुलिस ने कार पर तीन राउंड फायरिंग कर दी और कार में बैठी महिला गोली के निशाने पर आ गई। इस घटना के बाद मौके पर भीड़ इक्ट्ठी हो गई और जिनका गुस्सा पुलिसवालों पर फूट पड़ा। जैसे तैसे करके पुलिस कर्मी वहां से खुद को बचाते हुए निकल गए।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें