एटा और मैनपुरी में भी महिलाओं का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। शराबबंदी के लिए महिलाओं ने एटा और मैनपुरी में भी शराब की दुकानों में तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर शराब की दुकान पर पहुंची तो दुकानदार दुकान बंदकर भाग खड़े हुए। एटा में महिलाओं ने साइन बोर्ड तोड़ा दिया तो, मैनपुरी में शराब की पेटियों में आग लगा दी।