यूपी में समाजवादी पार्टी की करारी हार के बाद शिवपाल यादव, भतीजे अखिलेश यादव का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। शिवपाल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से हार से हौसला न हारने की अपील की। इस दौरान शिवपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ये भी कहा कि हम संघर्ष करेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे। समाजवादी पार्टी जहां से शुरू हुई है आज वहीं आ गई है, लेकिन हम लोग पीछे नहीं हटेंगे और संघर्ष के रास्ते पर चलते रहेंगे।