आम आदमी पार्टी में मचे घमसान में एक नया मोड़ आ गया है। पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा के खिलाफ अनशन करने वाले बुराड़ी विधायक संजीव झा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस संजीव झा को हिरासत में लेकर कहां ले गए हैं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि इससे पहले झा ने शनिवार को राजघाट पहुंचकर अपने अनशन की शुरुआत की। बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कपिल मिश्रा से केजरीवाल पर लगे आरोपों पर सबूत देने या माफी मांगने की मांग की है। गौरतलब है कि मिश्रा ने सीएम पर मंत्री सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।