यूपी में नई सरकार आने के बाद एक अप्रैल से गेहूं खरीद केंद्र तो खोल दिए गए लेकिन इसके बावजूद यूपी में गेहूं किसान परेशान हैं। इसकी वजह है, गेहूं किसानों से तो खरीद लिया गया लेकिन अब इसे आगे बिक्री के लिए उठाया नहीं जा रहा। खरीद केंद्र फुल हो चुके हैं और अब गेहूं को खुले में रखने की नौबत आ गई है जिससे गेहूं खराब होने का डर बना हुआ है।