फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा पद गया तो गया', नितिन गडकरी के वायरल बयान की क्या है सच्चाई?

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 01 Sep 2022 07:57 PM IST

बीजेपी संसदीय बोर्ड से बाहर होने के बाद नितिन गडकरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें गडकरी को यह कहते हुए सुना जा सकता है- "संभव हो तो मेरे पीछे खड़े रहो, नहीं तो फर्क नहीं पड़ता। मेरा पद गया तो गया। मैं राजनीतिक पेशेवर नहीं हूं, जो होगा देखा जाएगा। मैं बहुत ही सामान्य व्यक्ति हूं।" नितिन गडकरी के इस वीडियो को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा था, "आखिर ऐसा क्यों बोले नितिन गडकरी जी? बीजेपी में बहुत बड़ी गड़बड़ चल रही है।" जिसके बाद गडकरी ने खुद ही पूरा वीडियो शेयर कर इसकी हकीकत बताई है। साथ ही मीडिया और विपक्षी दलों के नेताओं को लताड़ लगाते हुए कहा कि उनका आधा-अधूरा बयान चलाया। इसी के साथ गडकरी ने पूरा वीडियो भी साझा किया है।

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें