ब्रिक्स सम्मेलन से लौट रहे अबूधाबी के शासक क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने रविवार को कुछ ऐसा किया, जिसने देखने वालों का दिल जीत लिया। क्राउन प्रिंस ब्रिक्स सम्मेलन में यूएई के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने भारत आए थे। रविवार शाम वो नई दिल्ली से अबूधाबी के लिए रवाना हुए। इस दौरान वह कार से हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर विदाई दी। इसके बाद क्राउन प्रिंस हवाई जहाज की ओर बढ़ते हुए अचानक रुके और मुड़कर वापस कार की ओर जाने लगे। क्राउन प्रिंस कार की ड्राइविंग सीट की ओर पहुंचे और उन्हें हवाई अड्डे तक लाने वाले चालक से हाथ मिलाकर उसका आभार जताया। जैसे ही वीडियो सामने आई वायरल हो गई, क्राउन प्रिंस के इस वीडियो हर हिंदुस्तानी का दिल जीत लिया... सबसे पहले आप ये वीडियो देखिए..