भले ही अफसरों की गाड़ियों से लाल और नीली बत्ती हटाकर वीआईपी कल्चर खत्म करने की पहल की गई हो। लेकिन वीआईपी कल्चर सिर्फ कहने भर को खत्म हुआ है। क्योंकि ये तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं। तस्वीरें पंजाब के बठिंडा की हैं, जहां आईजी साहब की सुबह की साइकिल सैर के लिए पुलिस ने रोड को ही ब्लॉक कर दिया। आईजी एमएस चिन्ना की साइकिल सैर में किसी तरह के ट्रैफिक का खलल न पड़े इसके लिए बकायदा बैरिकेटिंग लगा दी गई।