अमरोहा की रहने वाली मरियम नाम की एक महिला ने पति द्वारा दिए गए तलाक को लेकर शिकायत की है। ये तलाक फैजान ने व्हाट्सअप पर भेजकर दिया। दरअसल उसका पति फैजान दुबई में रियल एस्टेट कंपनी में काम करता है और उसने शादी के दो साल बाद मरियम को बदचलन बताकर तलाक दे दिया और दुबई में ही दूसरा निकाह भी कर लिया। फिलहाल मरियम ने इसकी शिकायत पीएम से की है।