ईरान अमेरिका के बीच परमाणु डील को लेकर अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है लेकिन इसी बीच ईरान के परमाणु प्रोग्राम के प्रमुख मोहम्मद एस्लामी ने कहा है कि अगर सभी इंटरनेशनल सैंक्शन पूरी तरह हटाए जाते हैं, तो तेहरान अपने यूरेनियम संवर्धन के भंडार को कम करने पर विचार कर सकता है. ये बयान ऐसे समय आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे परमाणु विवाद को लेकर बातचीत दोबारा शुरू हुई है