शुक्रवार को अपर्णा यादव के निमंत्रण पर सीएम योगी आदित्यनाथ उनके गौशाला कान्हा उपवन पहुंचे और गायों को रोटी खिलाई। गौशाला का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अपर्णा और प्रतीक यादव भी वहां मौजूद रहे। कान्हा गौशाला 64 एकड़ में फैली हुई है। इससे पहले योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही अपर्णा और प्रतीक यादव उनसे मिलने गए थे। यही नहीं अपर्णा और प्रतीक सीएम योगी से उनके गोरखपुर के आश्रम में भी मिलने जा चुके हैं।