दिल्ली के विकासपुरी के एक रेस्त्रां में लगी आग को बुझाते वक्त सिलेंडर में ब्लास्ट होने से दो फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग बुझाते वक्त ये हादसा हुआ।