बहेड़ी के भलैया गांव के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक बाइक पर सवार ये चार लोग बहेड़ी के रहने वाले हैं और रात अपने रिश्तेदार से मिलने भोजीपुरा जा रहे थे , तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।