शराब ठेकों के विरोध में प्रदर्शन और तोड़फोड़ की खबरें तो आए दिन सुर्खियां बटोर रही हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में ठेके के विरोध में एक मंदिर पर ताला जड़ दिया गया। पुजारी और भक्तों ने मंदिर के बाहर एक नोटिस चिपका दिया जिसपर लिखा था कि पड़ोस में शराब की दुकान खुलने के विरोध में मंदिर पर ताला लगा दिया गया है। इसके बाद शहर के वरिष्ठ नागरिक और प्रशासन हरकत में आए और समझा-बुझा कर मंदिर को खुलवाया गया।