'बिग बॉस 19' में जब से तान्या मित्तल गई हैं, तब से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक के बाद एक दावे कर रही हैं। हालांकि इससे पहले जब हमने तान्या मित्तल से उनकी शादी और पर्सनल लाइफ के बारे में तो सुनिए उन्होने क्या कहा। हालांकि बिग बॉस के एक एपिसोड में तान्या मित्तल ने अपने को-कंटेस्टेंट जीशान कादरी से बातचीत के दौरान कहा था कि उनके माता-पिता नहीं चाहते कि वो किसी से दोस्ती करें। उन्होंने यह भी कहा कि वो छोटे शहर से आती हैं और वहां लड़कियों के लिए लड़कों से दोस्ती करना ठीक नहीं माना जाता। इस बयान के बाद घर के सदस्य ही नहीं बल्कि दर्शक भी हैरान रह गए। तान्या का ये भी कहना है कि वो कहीं पर भी बाहर नहीं निकलती हैं। उनकी जिंदगी बहुत सिंपल है, वो बस घर से ऑफिस और ऑफिस से घर जाती हैं।
तान्या मित्तल के इस बयान के बाद अब उनका एक पुराना इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में तान्या अपने बॉयफ्रेंड और ब्रेकअप पर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया था कि साल 2018 में उनका रिश्ता टूट गया था क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड को वो ज्यादा खूबसूरत नहीं लगती थीं। बस अपने कुछ दिन पुराने वीडियो के चलते वो सवालों के घेरे में आ गई हैं।