बात अगर पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले लाभ की करें, तो इस योजना के तहत सरकार आर्थिक लाभ देती है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक योजना के तहत कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है और हर किस्त में लाभार्थियों को 2 हजार रुपये दिए जाते हैं। सरकार हर किस्त के पैसे को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है।
सरकार द्वारा किस्त जारी करने के लिए अलग-अलग राज्यों में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त हस्तांतरित करते हैं। अब अगली बारी 21वीं किस्त की है।